एलन मस्क जीवन परिचय|elon mask bioghraphy in hindi
एलन मस्क स्पेस एक्स के संस्थापक और टेस्ला कंपनी के सीईओ के रूप जाने जाते है , 8 जनवरी 2021 को फोर्ब्स के लिस्ट विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप मे खुद को स्थापित करने मे कामयाब रहे, इन्होंने साबित कर के दिखाया के लगातार प्रयास करते रहने से कामयाबी जरूर मिलती है, एलन मस्क के जीवन मे अनेक समस्या आये फिर भी इन्होंने कभी भी हार नही माने और मेहनत करते रहे अपने अलग सोच के कारण इन्होंने कामयाबी की अलग कहानी लिखी ये एक दक्षिण अफ्रीकी- कनाडाई- अमेरिकी दिग्गज व्यापारी, इंजीनियर, निवेशक और अविष्कारक है आज उनकी कमाई 184 बिलियन डॉलर है, आज हम इस पोस्ट मे उनकी जीवन से जुड़े सभी बातो को जानेंगे|
एलन मस्क जीवन परिचय, शिक्षा, व्यापार, नेट वर्थ, पत्नि, बच्चे, परिवार, एलन मस्क के विचार
एलन मस्क जीवनी elon mask bioghraphy
नाम - एलन मस्क
जन्म - 28/06/1971
जन्म स्थान - प्रिटोरिया, त्रांसवाल, दक्षिण अफ्रीका
आयु - 49 वर्ष वर्तमान आयु
पिता का नाम - एरोल मस्क
माता का नाम - मई मस्क
भाई का नाम - किम्बल मस्क
बहन का नाम - तोस्का मस्क
कॉलेज - क्वीन यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी
ऑफ पेंसिनवेनिया
शिक्षा - BA और BS डिग्री
पेशा - इंजीनियर, व्यवसायी,निवेशक
अविष्कारक
राष्टीयता - दक्षिण अफ्रीका 1971, कनाडा 1989 वर्तमान मे,
संयुक्त राज्य 2002 वर्तमान धर्म - ज्ञात नहीं
वैवाहिक स्थिति- विवाहित
बच्चे - 5 बच्चे
नेट वर्थ - 184 बिलियन डॉलर
एलन मस्क की परिवारिक जीवन
एलन मस्क का जन्म 28 जून 1971 को प्रिटोरिया त्रांसवाल दक्षिण अफ्रीका मे हुआ, इनके पिता का नाम एरोल मस्क थे वह पेशे से एक इंजीनियर व पायलेट थे, इनकी मां का नाम मई मस्क थी वह एक पशु आहार विशेषयज्ञ थी, एलन मस्क ने अपनी शुरुआती पढाई अपने पिता के साथ रहते हुए अफ्रीका मे की , जब एलन मस्क 9 साल के तो उनके माता पिता का तलाक हो गया था उनके एक भाई और एक बहन भी है, उनके भाई का नाम किम्बल मस्क और बहन का नाम तोस्का मस्क है|
एलन मस्क की प्रारम्भिक जीवन व शिक्षण
एलन मस्क बचपन से ही बहुत बुध्दिमान थे उन्होंने 12 वर्ष के उम्र मे बहुत से किताबो का अध्ययन कर लिया था, 12 वर्ष की आयु मे उन्होंने कमोडोर VIC-20 का उपयोग करते हुए कम्प्युटर मे रुचि विकशित करते हुए उन्होंने कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के माध्यम से एक गेम बनाया जिसका नाम उन्होंने ब्लास्टर रखा जिसे, वही के लोकल मैग्जिन को 500 डॉलर मे बेच दिया यही से उनमे एक सफल बिजनेस मैन बनने के प्रतिभा को देखा जा सकता था|
एलन मस्क प्रारम्भिक शिक्षा के दौरान उन्हे उनके सहपाठी बहुत तंग किया करते थे, उनके किसी के साथ अधिक दोस्ती नहीं था एक बार एलन मस्क को सिड़ियों से उनके सहपाठियों ने धक्का दे दिया जिससे वह नीचे गिर गए और उन्हे तब तक मारा जब तक वह बेहोश नही हो गए,उन्हे हॉस्पिटल मे भर्ती होना पड़ा तभी से उन्हे सांस लेने मे तकलीफ होती है, बचपन मे ये सब होने के बाद भी उन्होंने कभी हार नही माना और अपना पढाई निरंतर चालू रखा|
एलन मस्क जब 17 साल के थे तो वह अमेरिका जाना चाहते थे और अपना पढाई पूरी करना चाहते थे लेकिन किन्ही कारणों के वजह से वह नही जा सके इसी समय उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली और वे उनपर ध्यान नही दे पा रहे रहे थे , इसी सब को देखते हुए उन्होंने अपने पिता से अलग रहने का फैसला किया इसके बाद उन्होंने अपने मां के रिस्तेदारो के पास कैनेडा जाने का फैसला किया वही से उन्होंने 1995 मे यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिलवेनिया से फिजिक्स की BA की डिग्री हासिल की और व्हारटन स्कूल ऑफ बिजनेस से इकोनौमिक्स (BE) की डिग्री प्राप्त किया और वह की नागरिकता भी प्राप्त कर लिया था|
1995 मे उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी मे एडमिशन लिया और अमेरिका चले गए जहा उन्हे इंटरनेट के बारे मे पता चला इसके बाद उन्होंने 2 दिन मे ही एडमिशन वापस ले लिया और वही अमेरिका मे ही उन्होंने अपने भाई किम्बल मस्क साथ मिलकर जीप 2 नाम की एक कंपनी बना ली
क्या क्या करते है एलन मस्क
जीप 2 कंपनी-
एलन मस्क ने अपने भाई किम्बल मस्क के साथ मिलकर जीप 2 कम्पनी का शुरुवात किया था यह एक साफ्टवेयर कंपनी था इस कंपनी मे एलन मस्क की 7 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी जिसे बाद मे एक अच्छी डिलार्शिप मिलने के बाद इसे compaq ने खरीद लिया था, एलन मस्क को उनके हिस्सेदारी के अनुसार 22 मिलियन डॉलर मिला था|
X.COM और paypal की स्थापना
जीप 2 के बाद 27 वर्षीय एलन मस्क ने एक कंपनी का नीव रखी जिसका नाम था x.com यह एक पैसे ट्रांसफर करने वाली कंपनी था, बाद मे सन् 2002 मे इस कंपनी को ईबेय ने खरीद लिया जिसका नाम बदलकर PayPal रखा गया जो आज भी इसी नाम से चलती है जो पैसे ट्रांसफर करने का एक भरोसेमंद जरिया बना हुआ है, एलन मस्क इस कंपनी के बड़े हिस्सेदार थे जिससे उन्हे 165 मिलियन डॉलर मिले|
SpaceX बनने कि कहानी
एलन मस्क की पिछली दोनो कंपनी सफल साबित हुई थी, जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास की कोई कमी नही थी और दोनो कंपनी से अच्छे खासे पैसे आ गए थे, अब एलन मस्क ने मानव कल्याण की ओर सोचना शुरू किया उनकी इसी सोच ने spacex नामक कंपनी बनाने की प्रेरणा दी और सन् 2003 मे रूस रवाना हुए वे 3icbm रॉकेट खरीदना चाहते थे लेकिन एक रॉकेट 8 मिलियन डॉलर मे मिल रहा था, अधिक लागत होने के कारण उन्होंने खुद ही रॉकेट बनाने का फैसला किया रूस से वापस आये और रॉकेट बनाने वाली किताबे पढ़ना शुरु कर दिया,, इसके बाद उन्होंने एक रॉकेट का निर्माण किया जो असफल रहा इसके बाद फिर उसी नष्ट हुए पार्ट्स को विनिर्माण करके एक बार फिर से रॉकेट का निर्माण किया उनका यह दूसरा प्रयास भी असफल रहा|
एलन मस्क एक लगातार प्रयास करने वाले और कभी न हार न मानने वाले व्यक्ति हैं उन्होंने फिर से पार्ट्स का विनिर्माण किया और तीसरे बार रॉकेट का निर्माण किया इस बार उनका प्रयास सफल रहा और कम कीमत मे रॉकेट बनाकर सफलता हासिल किया |
तभी से यह कंपनी सस्ते और अच्छे पार्ट्स बनाने और अन्य रॉकेट बनाने वाली कंपनी को देती हैं इनके द्वारा बनाये गए पार्ट्स का उपयोग नासा भी करता है, एलन मस्क spacex के द्वारा मानव के भलाई के दिशा मे काम करना चाहते है उनका कहना है की वह अन्य ग्रहो मे भी मानव को के जाना चाहते है|
टेस्ला कंपनी की स्थापना
टेस्ला एक इलेक्ट्रिकल वाहन बनाने वाली कंपनी है, टेस्ला कंपनी के साथ एलन मस्क का नाम जोड़ा जाता है एलन मस्क इस कंपनी मे 2004 मे आये थे जब वे इस कंपनी मे आये थे तो वाहन अधिक नहीं बिकती थी क्योकि इनकी कॉस्ट कीमत बहुत अधिक था, एलन मस्क ने इस कंपनी मे सस्ती दरों मे कारे उपलब्ध करायी जिससे वाहन बहुत तेजी से बिकना चालू हो गया हो पूरी दुनिया मे कंपनी के वाहनो की डिमांड होने लगी और यह कंपनी कंपनी पूरी दुनिया मे बहुत बड़ी कंपनी बनकर उभरी है आज टेस्ला कंपनीका नाम पूरी दुनिया मे प्रसिद्ध है , यह कंपनी AI की मदद से वाहन चालक रहित कारे भी बना ली है|
सोलर सिटी को टेस्ला मे मिलाया
एलन मस्क बिजनेस मैन होने के साथ साथ एक इंवेस्टर भी है उन्होंने अपने चचेरे भाई की कंपनी सोलर सिटी मे 2006 मे पैसा इंवेस्ट किया इस के जुड़ते ही यह कंपनी अमेरिका का दुसरी सबसे बडी सोलर कंपनी बनी एलन मस्क ने इस कंपनी को 2013 मे टेस्ला कंपनी मे मिला लिया, यह कंपनी टेस्ला कंपनी के साथ मिलकर अब इलेक्ट्रिकल वाहन का निर्माण करता है, और नई नई टेक्नोलॉजी के खोज मे लगी हुई है|
एलन मस्क की अन्य उद्योग
एलन मस्क लगातार काम करने वाले उद्योपति है, वह लोगो के भलाई के लिया भी बहुत से कंपनी का स्थापना किया है जिसमे से एक है न्यूरालिंक जिसमे इंसान के दिमाग को कंप्युटर से जोड़ा जाता है मानव मस्तिष्क को कंप्युटर के समान कार्य करने के लिए विकसित किया जाता क्योकि एलन मस्क का मानना है की एक दिन कंप्युटर मनुष्य से आगे निकल जायेगा|
स्टारलिंक स्टारलिंक कंपनी का कार्य मोबाइल नेटवर्किंग है एलन मस्क इस कंपनी के माध्यम से पूरी दुनिया के कोने कोने तक नेटवर्क को पहुँचाना है|
द बोरिंग कंपनी ये कंपनी ट्रांसपोर्ट के दिशा मे कार्य करती है यह कंपनी के टनल का निर्माण करतीहै जिससे यातायात को सुलभ बनाया जा सके|
एलन मस्क नेट वर्थ
एलन मस्क 8 जनवरी 2021 को दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप मे फोर्ब्स के लिस्ट मे अपना नाम बनानेमे कामयाब रहे, एलन मस्क की नेट वर्थ की बात की जाए तो उनकी कमाई 184 बिलियन अमरीकी डॉलर है|
एलन मस्क के वैवाहिक जीवन और
एलन मस्क ने 2000 मे जस्टिन बिल्सोन से शादी किया था उनसे उनके पाँच बच्चे हैं, लेकिन उनकी यह व्यवाहिक जिंदगी ज्यादा दिनों तक नही चल पाया और 2008 मे उनका तलाक हो गया उसके बाद उन्होंने 2010 मे तालुला रियाल से शादी की यह शादी भी ज्यादा दिनों तकनही चली और 2012 मे उनका तलाक हो गया आपको हैरानी होगी की उन्होंने तीसरी शादी भी तालुला रियाल से ही वर्ष 2013 मे किया और उनका तलाक भी वर्ष 2016 मे हो गया|
एलन मस्क के विचार
• अगर आप कोई कंपनी बना रहे होतो वह केक बनाने के जैसा है, आपको उसमे प्रत्येक समाग्री सही डालनी होगी|
• एक इंसान लगातार सोचे की वह चीजो को बेहतर कैसे बना सकता हैं|
• एक व्यक्ति को कभी भी हार नही माननी चाहिए,जब तक उसे कोई हार मानने पर मजबूर ना करे|
• कुछ कर गुजरने के लिए आपको काफी प्रेरित होना होगा, नही तो आप खुद को दुःखी कर लोगे |
• अगर आप किसी काम मे असफल नही होंगे ,तो आप नये अविष्कार नही कर पाएंगे |
• कोई कार्य आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हो तो उस काम को आपको अवश्य करना चाहिए चाहे परिस्थिति आपके विपरीत ही क्यों न हो |
• लोग सुबह काम करने जाए और उस काम को एंजॉय करें |
• एक व्यक्ति तब बेहतर काम करता है जब उसे अपना लक्ष्य का पता हो ,वह क्या है और, क्यों हैं |
• लंबे समय तक नाराज होने के लिए जिंदगी बहुत छोटे हैं|
• कोई भी कठिन कार्य को करने के लिए बहुत सारे लोगो को इकठ्ठा करना जरूरी नही हैं,ज्यादा लोग जरूरी नहीं परिणाम भी बेहतर दे |
• अगर आप कुछ साल पीछे जाए तो कुछ चीजें जादू जैसा लगता हैं,जैसे दूर से बात कर लेना,दूर से फोटो भेज लेना |
• बहुत बड़ा गुण है, और उसे सीखना उतना ही कठिन|
• जीवन मे कभी नये चीज करने से नही डरना चाहिए|
• मेरा सभी कंपनीयों के लिए मेरा मोटिवेशन ऐसी किसी चीज मे शामिल होने का रहा है, जो दुनिया पर सार्थक असर डाले
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें